दुःखद खबर : टाटा संस् के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री समेत दो लोगो की कार एक्सीडेंट में मौत,,,

रविवार की दोपहर को एक बहुत ही दुःखद खबर प्रकाश में आई है। दरअसल आज महाराष्ट्र के पालघर में हुये कार एक्सीडेंट में टाटा संस् के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार में कुल चार लोग सवार थे जिनमें से मिस्त्री समेत दो लोगो की मौत हो गई है।


न्यूज़ एजेंसी ani से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर महाराष्ट्र के पालघर के पास टाटा संस् के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। ani के अनुसार जिस कार में यह दुर्घटना हुई उसमें कुल चार लोग सवार थे जिनमें से साइरस मिस्त्री समेत दो लोगो की मृत्यु हो गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार

Leave a Comment