![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/01/img_20230508_2324598206708399781752798-1024x158.jpg)
Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद से एक बड़ी दुखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार की देर शाम केंद्रीय राज्य मंत्री व जालौन लोकसभा क्षेत्र से सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनको उरई अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनका निधन हो गया। केंद्रीय राज्य मंत्री की पत्नी के निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार जालौन जनपद के रहने वाले भानु प्रताप सिंह वर्मा भारतीय जनता पार्टी से जालौन लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं और वह वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा की पत्नी राम मूर्ति देवी का हार्ट अटैक से निधन हो गया । उनके निधन की सूचना पर शोक की लहर दौड़ गई।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस ने दी जानकारी
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/01/28-07-2023-01988552734563893563-250x300.jpg)
इस दुःखद घटना के सम्बंध में जालौन मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ प्रशांत निरंजन ने बताया कि आज दोपहर में राज्यमंत्री श्री वर्मा की पत्नी को इलाज के लिए लाया गया था जहाँ पर उनकी हालत को देखते हुये उन्हें कार्डियोलॉजी रिफर किया गया था और परिजनों के कहने पर उन्हें एम्स के लिए रिफर किया गया । उन्होंने बताया कि परिजन पहले उन्हें घर ले गए और वहाँ से उनका एम्स ले जाने का प्लान था मगर उनकी तबियत बिगड़ गयी थी जब परिजन उनको फिर से लेकर आये तब तक उनका निधन हो चुका था।
कल कोंच में होगा अंतिम संस्कार
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/01/img_20240117_2302472673262794558907881-664x1024.jpg)
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/01/img_20231203_1836434818370575322038573-1024x955.jpg)