समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर करारा तंज कसा है । यूपी के नेता प्रतिपक्ष श्री यादव ने आज एक साथ दो ट्वीट किए। उन्होंने ट्वीट करते हुए होली के त्यौहार पर गुजिया की मिठास छीने जाने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा है।
यह किया ट्वीट

गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ट्वीट करते हुए कहा कि इस होली पर भाजपा के महंगे सिलेंडर ने गुजिया की मिठास छीन ली जनता कह रही है कि भाजपा को हम नया नारा दे रहे हैं अबकी बार छीनी मिठास
दूसरे ट्वीट में कहीं यह बात

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक दूसरा ट्वीट करते हुए कहा कि जनता पूछ रही है कि नीति आयोग की सरकारी रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश तथाकथित डबल इंजन की सरकार में समग्र रूप से 22 में निचले स्थान पर आया है तो इस अमृत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री जी होर्डिंग लगवाएंगे या जनता लगता है इन इंजनों के तेल की आपूर्ति किसी और के खाते में जा रही है तभी यह नाकाम है।





