Lucknow news today ।लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। आज जारी की गई सूची में धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए सभी पार्टियों की जान से जुटी हुई है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की है । आज जारी की गई सूची में आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है तो मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी उम्मीदवार होंगे सुल्तानपुर से भीम निषाद पार्टी की तरफ से प्रत्याशी बनाए गए हैं तो वहीं जालौन से नारायण दास अहिरवार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। देखिये पूरी लिस्ट





