रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायतें पंजीकृत हुईं। जिनमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 19 फरियादियों ने अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, पानी, अतिक्रमण आदि से संबंधित अपनी-अपनी शिकायतों को पंजीकृत कराया। संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक पांच शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग की चार, विकास विभाग व बिजली विभाग की दो-दो, नगर पालिका दो, जिला कृषि विभाग, लघु सिचाई, आबकारी विभाग आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गईं। पंजीकृत शिकायतों में राजस्व विभाग की तीन और आबकारी विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारणउ कर दिया गया। शेष 15 शिकायतों को संबंधित विभाग को सौंपपर एक सप्ताह में शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके तहसीलदार अमित शेखर, बीडीओ अरुण कुमार, नायब तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेन्द्र गुप्ता, गौरव कुमार, डॉ. राजीव दुबे, पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार, जेई बिजली नवीन कंजोलिया, जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, अवर अभियन्ता आरईएस वर्षा सिंह आदि मौजूद रहे।
नाना महाराज मंदिर में कल पधार रहे ये प्रसिद्ध सन्त
जालौन। संत नृत्यगोपालदासजी महाराज के सानिध्य में संचालित स्थानीय नाना महाराज के मंदिर में आठ मार्च दिन रविवार को उत्तराधिकारी पुण्यभवन मणिराम दास छोटी छावनी अयोध्या से संत कमल नयनदासजी महाराज पधार रहे हैं। सुबह आठ बजे से उनके मुखारविंद से नाना महाराज मंदिर परिसर में श्रीराम कथा एवं रामार्चा सुनने का अवसर प्राप्त होगा। मंदिर के पुजारी विजय रामदासजी महाराज ने भक्तों से समय से मंदिर पहुंचकर कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।






