संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर,, आदेश जारी,, इतने साल का होगा कार्यकाल,,

RBI Governer । राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर होंगे । इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास इस महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर होंगे। श्री मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में वह केंद्र में राजस्व सचिव के पद पर तैनात हैं। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

Leave a Comment