(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में नगर के सत्यम याज्ञिक व आदित्य उपाध्याय को प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बनाया गया। स्थानीय पदाधिकारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके साथियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69वां राष्ट्रीय सम्मेलन इंद्रप्रस्थ नगर दिल्ली में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय सम्मेलन में संगठन में अभी तक तहसील सहसंयोजक का दायित्व देख रहे सत्यम याज्ञिक को प्रदेश सहसंयोजक सोशल मीडिया और तहसील सहसंयोजक आदित्य उपाध्याय को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नगर के दो युवाओं को प्रदेश कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की और उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर हर्ष गुप्ता, निखिल बाथम, ध्रुव याज्ञिक, गोपालजी बाथम, ऋतिक बाथम, अमन पटेल, अनुरूद्ध आदि लोग मौजूद रहे।






