माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों द्वारा किए जारहे छोटे-2 वैज्ञानिक आविष्कारों। नवचारों की राष्ट्र निर्माण में मुख्य भूमिका होगी: डा. दिनेश कुमार
Lucknow news today उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित जनता इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत, माध्यमिक शिक्षा स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान, गणित व प्रौद्योगिकी में अपनी स्वाभाविक जिज्ञासा, अन्वेषण नवाचार, प्रयोग रचनात्मकता और आविष्कारशीलता की ओर अग्रसर व प्रोत्साहित करना है। जनता इंटर कॉलेज लखनऊ में आयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, षष्ठ मंडल डा. दिनेश कुमार रहे एवं निर्णायक मंडल में निर्णायक के रूप में डा. राधा मोहन मिश्रा प्रधानाचार्य राष्ट्रपिता स्मारक इ. का. इटौजा, लखनऊ व रसायन विज्ञान प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह व भौतिक विज्ञान प्रवक्ता नागेश व स्वयं जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार मौजूद रहे। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने व सब – जूनियर वर्ग में कक्षा 5 (सम्बद्ध प्राइमरी) के छात्रों ने प्रदर्शनी में प्रतिभा करके अपनी प्रतिभाग का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के विज्ञान व गणित विषयों के अध्यापकों नागेश, शैलेन्द्र कुमार सिंह, राजेश सिंह, सन्तोष कुमार मौर्या व कीर्ति सरोज व प्रधानाचार्य पवन कुमार के निर्देशन व मार्गदर्शन मे छात्रो ने उत्त्कृष्ट कोटि के विज्ञान मॉडल बनाये। छात्रों ने सबजूनियर वर्ग में आटो चालित स्टीमर, इलेक्ट्रिक कार, जूनियर वर्ग मे संख्याओं का वर्ग करना, गुणन व भाग करना तथा थरमोइलेक्ट्रिसिटी मॉडल, चिली कटर, हयूमन डाइजेस्टिव सिस्टम, संवेग संरक्षण सिद्धान्त माडल, विंड-मील एवं सीनियर वर्ग मे ट्रैफिक सिग्नल आटो सिस्टम, ट्रैफिक में एम्बूलेस का वे- क्लियरेंस, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, विद्यालय के कूड़े का प्रबंधन मॉडल, स्प्रिंग फिटेड इलेक्ट्रिसिटी जनरेटिंग जूता, आटो – मैसेजिंग डस्टबिन, सोलर-एनर्जी माडल, चन्द्रयान – 3 मिशन मॉडल, हाइड्रोपावर माडल, रेन वाटर डिटेक्शन मॉडल, भूकंपमापी माडल, श्री अन्न योजना माडल, न्यूरान सेल मॉडल व फूड एडल्ट्रेशन माडल बनाये।

उपरोक्त सभी माडलों का अवलोकन मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डा. दिनेश कुमार व निर्णायक मण्डल ने किया । डा. दिनेश कुमार ने गहनता से बच्चो से माडल बनाने का सिद्धान्त, उद्देश्य व उपयोग आदि पर प्रश्न पूछे एवं उन्हे और उन्नत करने के सुझाव व मार्गदर्शन दिये। जूनियर वर्ग मे प्रथम स्थान थर्मोइलेक्ट्रिसिटी मॉडल के लिए उदय राज व अमन राज (X-A) को द्वितीय स्थान चिली कटर माडल के लिए सार्थक तिवारी (VII) व तृतीय स्थान ह्यूमन डाइजेस्टिव सिस्टम मॉडल प्रिंस गौतम को मिला । सीनियर वर्ग मे प्रथम स्थान आटो ट्रैफिक सिग्नल मॉडल के लिए सचिन भारती, विजय कुमार (XII – Math), द्वितीय स्थान- रेन वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल के लिए नितिन, प्रियांशु व अभिषेक (XI-Bio), तृतीय स्थान – विद्यालय के कूड़े का प्रबंधन माडल के लिए सुधांशु सिंह व धीरज मीना को मिला। अन्न श्री मॉडल (मोटे अनाज का उत्पादन व संरक्षण) का सांत्वना पुरस्कार विपिन कुमार को मिला। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डा. दिनेश कुमार के सुझाव व मार्गदर्शन से छात्र लाभान्वित हुए।
Contact for advertisement : 9415795867






