रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । आज जितनी भी मानव की प्रगति दिख रही है उसमें विज्ञान का एक अहम योगदान है। बिना विज्ञान के मानव की प्रगति संभव नहीं थी और इसी प्रगति को सतत बढ़ाने के लिए शिवाजी कान्वेंट स्कूल में साइंस एग्जीविशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि राजकुमार विश्नोई जी ने बच्चों के प्रोजेक्ट देखकर कहा कि बच्चों ने भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए अपने प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। यह बच्चे भविष्य में समाज को भी अहम योगदान देने में मदद करेंगे। विद्यालय के छात्र अर्चित निगम ने भूकंप से बचने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया, जिसमें धरती के कांपते ही आपके घर में अलार्म बज जाएगा। हारिश ने प्रोजेक्ट के माध्यम से बताया कि पृथ्वी की ऊर्जा कभी खत्म नहीं होती है, केवल परिवर्तित होती है। तेजस एवं श्रेयस विश्नोई ने हृदय की आकृति के माध्यम से उसके कार्य संचालन की जानकारी दी। ओजस बिश्नोई ने मल्टी पार्किंग का प्रोजेक्ट, अनन्या बाथम ने जल चक्र, पाखी ने ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट का प्रोजेक्ट बनाया। अन्य छात्रों ने भी भविष्य और समाज की जरूरत को ध्यान में रखते हुए साइंस प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष शैलेंद्र निगम एवं प्रबंधक मनोज कुमार बाथम ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एग्जीविशन प्रभारी शिवम त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक प्रतापभानु कुशवाहा, दीपा त्रिपाठी, शिवानी शर्मा, आकांक्षा अग्रवाल,रचित द्विवेदी, सौम्या, प्रीति, आकांक्षा गौतम ,अंशिका भदोरिया, वैष्णवी चौहान ,मिनी पाठक, अंजलि आदि रहे।





