
Jalaun news today । गणेश उत्सव के उपरांत मूर्ति विसर्जन में भी शांति बनाए रखें। सभी मूर्तियों को एक ही स्थान पर नारायणपुरा बंबा में विसर्जित करें। बाराह बफात के जुलूस में भी किसी भी तरह शांति व्यवस्था भंग न हो इसका खास ध्यान रखा जाए। यह बात एसडीएम व सीओ ने कोतवाली परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही।
कोतवाली परिसर में एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता एवं सीओ शैलेंद्र बाजपेई की उपस्थिति में गणेश उत्सव पर्व व बराह बफात को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम व सीओ ने संयुक्त रूप से कहा जिन लोगों के घरों और पांडालों में गणेश मूर्ति की स्थापना हुई है। स्थापना के साथ ही उनका विसर्जन भी किया जाएगा। विर्सजन के समय सभी मूर्तियां निर्धारित मार्ग से होकर ही निकलेंगी। विसर्जन नारायणपुरा बंबा में किया जाएगा। मूर्तियों को इधर, उधर अन्य किसी स्थान पर विसर्जित न करें। जिससे की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। ट्रैक्टर आदि में रेस न लगाएं। निर्धारित रूट पर क्रमबद्ध तरीके से वाहन चलें इसका ध्यान रखा जाए। वहीं, बारह बफात के जुलूस के दौरान भी शांति व्यवस्था बनाए रखें। निर्धारित मानक के अनुसार ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करें। सोशल मीडिया चलाने पर भी खास ध्यान रखें। सभी मिलकर सहयोग करें और पर्व का आनंद लें। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, कोतवाल वीरेंद्र पटेल, राजा सिंह सेंगर गधेला, मौलाना सुल्तान, मानवेंद्र परिहार, इकबाल मंसूरी, सफाई निरीक्षक देवेंद्र कुमार, इमरान अंसारी, छिद्दी राईन आदि मौजूद रहे।






