रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अवैध खनन व ओवरलोडिगं को लेकर एसडीएम ने सुबह उरई मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने बालू के चार ओवरलोड डंपर बिना प्रपत्र के पकड़ लिए। जिन्हें कोतवाली में खड़ा कराया गया। साथ ही इसकी जानकारी खनन विभाग व परिवहन विभाग को दी गई है।
एसडीएम विनय मौर्य को लगातार सूचना मिल रही थी कि नगर से होकर बालू के ओवरलोड ट्रकों का संचालन हो रहा है। जिसका संज्ञान लेकर एसडीएम ने रविवार की सुबह करीब पांच बजे उरई मार्ग पर अकोढ़ी दुबे से देवनगर चौराहे तक ओवरलोड वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान टीम ने बालू के लदे चार ओवरलोड डंपरों को पकड़ा है। पकड़े गए डंपर चालकों से जब आवश्यक प्रपत्र मांगे तो वह खनिज रायल्टी के प्रपत्र नहीं दिखा पाए। आवश्यक कागजात न मिलने पर एसडीएम ने डंपरों को कोतवाली में खड़ा करा दिया है। साथ ही पकड़े गए ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग व खनन विभाग को सूचना दी गई है।






