रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और उन्हें खाद मिलने में कोई परेशानी न हो इसके लिए एसडीएम विनय मौर्य ने हदरुख बी पैक्स सहकारी समिति का निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता को देखा और आवश्यक निर्देश दिए।
इस समय किसानों पर खेत में खाद की आवश्यकता है। खाद के लिए कई जगहों पर किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चत कराने के लिए एसडीएम विनय मौर्य ने हदरूख बी पैक्स सहकारी समिति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति में डीएपी, यूरिया, नैनो यूरिया के स्टॉक को चेक किया। निरीक्षण के दौरान पर्याप्त मात्रा में यूरिया मिली। इसके अलावा नैनो यूरिया की 250 बोतल स्टॉक में मिली। उपलब्ध खाद का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया।

समिति के रखरखाव और दस्तावेज भी चेक किए गए। जिसमें सब ठीक ठाक मिला। समिति के सचिव को एसडीएम ने निर्देशित कर कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा खाद मिलने में न हो पाए। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाए। किसान किसी भी तरह परेशान न होने पाएं इसका खास ध्यान रखें।




