रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सरकारी खाद्यान्न वितरण के लिए सरकार द्वारा निर्माण कराए गए अन्नपूर्णा भवन में संचालित खाद्यान्न की दुकान का एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न का स्टाक व वितरण व्यवस्था को देखा व कार्ड धारकों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान सर्वर की समस्या के अलावा सब कुछ ठीक मिला।
विकास खंड के ग्राम शेखपुर में सरकार द्वारा अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया गया है। नए भवन में संचालित सरकारी खाद्यान्न की दुकान का एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने पूर्ति निरीक्षक अजीत सिंह के साथ पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोटेदार जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि उनकी दुकान से पात्र गृहस्थी 431 व अन्त्योदय 127 राशन कार्ड सम्बद्ध है। सभी राशन कार्ड धारकों को नियमित खाद्यान्न पूरी मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर मौजूद राशन कार्ड धारक संतोष व नवीन के खाद्यान्न की तौल सामने कराई। खाद्यान्न की तौल प्रक्रिया को देखा कि कैसे जब तक वजन पूरा नहीं होता है तब तक सर्वर उसे नहीं लेता है। घटतौली की सम्भावनाओं को देखने के राशन कार्ड धारकों से पूछताछ की।

निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न मिलने में समस्या या घटतौली की कोई समस्या नहीं मिली। आनलाइन उपलब्ध आंकड़ों से खाद्यान्न का स्टाक का मिलान किया गया। जो पूरा मिला। राशनकार्ड धारकों व कोटेदार द्वारा कभी कभी सर्वर की समस्या आने की जानकारी दी गई और बताया कि सर्वर की समस्या आने पर ही खाद्यान्न वितरण में समस्या होती है। अन्यथा समय पर खाद्यान्न का वितरण किया जाता है।




