(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । ठंड से बचाव के लिए गोशालाओं में पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। किसी भी पशु की मौत ठंड के चलते नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश एसडीएम ने तहसील सभागार में ग्राम प्रधानों और सचिव के साथ बैठक के दौरान दिए।
तहसील सभागार में एसडीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता और बीडीओ प्रशांत कुमार की उपस्थिति में ब्लॉक् क्षेत्र के प्रधान व सचिवों के साथ ठंड से गोवंशों के बचाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के 40 गांवों अस्थाई गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा जालौन नगर व हरीपुरा में कान्हा गोशाला का संचालन किया जा रहा है। एसडीएम सुरेश कुमार ने उपस्थित प्रधान व सविचों को निर्देश देकर कहा कि ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में गोशालाओं में गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। शीतलहर से बचाव के लिए टिन शैड के नीचे तिरपाल की व्यवस्था की जाए। ताकि शीतलहर से गोवंशीय पशुओं का बचाव हो सके। सुबह व शाम के समय अलाव की व्यवस्था की जाए। सर्दी के मौसम में पशुओं को गुड़ व अजवाइन भी समय समय पर खिलाई जाए। जो पानी चरही में भरा रहता है उसे रात के समय खाली कर दिया जाए और सुबह उसमें ताजा पानी भरा जाए। पशुओं को खाने के लिए हरा चारा, भूसा व चोकर की व्यवस्था करें। समय समय पशुओं का चेकअप भी कराते रहें। कहा कि ठंड के चलते गोशाला में किसी पशु की मौत न हो इसका ध्यान रखें। निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई होना तय है। इस मौके पर इस मौके पर एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह, संजय प्रधान गधेला, शिवकुमार खनुआं, जगराम अलाईपुरा, शभू सिंह शेखपुर बुजुर्ग, नारायण सिंह इटहिया, सचिव प्रियंका धीमान, संगीता आदि मौजूद रहे।





