रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में तीन शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। यह समाधान दिवस एसडीएम विनय मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस के दौरान रतनदीप निवासी उरगांव ने गांव के कुछ लोगों पर पुलिया पर मिट्टी डालकर पुलिया को बंद कर देने और मना करने पर विवाद करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। रामदेवी निवासी सुशील नगर उरई ने उसकी बोई हुई गेंहू फसल को प्रतिवादी द्वारा नष्ट करने और उसे हुए आर्थिक नुकसान का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। शान मोहम्मद तोपखाना ने अवैध निर्माण कार्य की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, किसी भी मामले का तत्काल निस्तारण नहीं हो पाया और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। एसडीएम विनय मौर्य ने पुलिस और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े। कहा कि शिकायतों का समाधान पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जाए, ताकि लोगों को न्याय मिल सके। इस मौके पर कोतवाल अजीत सिंह, एसएसआई गौरव मिश्र, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह, सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।




