सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी जनता की समस्याएं,,इतनी मिली शिकायत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 13 शिकायतें पंजीकृत हुई लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का समाधान नहीं हो सका।
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें 13 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, पानी, अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज कराई गईं। संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक पांच शिकायतें राजस्व विभाग, नगर पालिका की तीन, पूर्ति विभाग की एक, पुलिस विभाग, विकास विभाग व जल निगम की एक-एक शिकायत पंजीकृत हुई। सभी 13 शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपकर उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश एसडीएम ने अधीनस्थों को दिए।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105