रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में गुरुवार को होली और रमजान का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। पर्व को लेकर लोगों की जो दिक्कतें हैं उन्हें दूर किया जाएगा। यह बात एसडीएम ने कोतवाली परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही।
कोतवाली परिसर में रमजान माह और होली के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन एसडीएम विनय मौर्य की अध्यक्षता और सीओ शैलेंद्र बाजपेई की उपस्थिति में किया गया। बैठक में रमजान माह के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति खासतौर पर सहरी व अफ्तार के समय बिजली की कटौली न किए जाने की मांग की गई। एसडीएम ने बिजली विभाग के जेई को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। पर्व के दौरान आवारा जानवरों को बंद कराने की भी मांग की गई। जिस पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने आवारा जानवरों को गोशाला भिजवाए जाने का आश्वसन दिया। रमजान के पवित्र माह के दौरान मस्जिदों के आसपास साफ सफाई की भी मांग की गई। जिस पर ईओ सुशील कुमार ने नियमित सफाई कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सहरी व अफ्तार के समय के अलावा शुक्रवार को पूरे दिन पानी की आपूर्ति की मांग की गई। इसको लेकर जल संस्थान को निर्देश दिए गए। होली के पर्व को लेकर भी बिजली पानी व साफ सफाई को लेकर मांग की गई। एसडीएम ने उपस्थितजनों से कहा कि त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं। किसी भी प्रकार की अराजकता पर्व के दौरान न की जाए। सीओ ने कहा कि यदि कोई पर्व के दौरान शांतिभंग की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अराजकता फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर विकास श्रीवास्तव, श्यामबाबू मुखिया, मौलाना सुल्तान, पवन गोस्वामी, अभिषेक कुशवाहा, लोकेंद्र कुशवाहा, मनोज तिवारी, नरेंद्र सिंह पाल, महताब, अमित प्रधान, जगराम सिंह, बलवान कुशवाहा, कुलदीप यादव, रामबाबू पटेल, जयसिंह, गोविंद सिंह, आलोक वर्मा, इकरार राईन आदि मौजूद रहे।





