माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न,,इन मुद्दों पर हुई बैठक,, सरकार से की ये मांग

आपका अपना पेपर

लखनऊ में हुई मा शि संघ की बैठक,,इन मुद्दों पर चर्चा, सरकार से की ये मांग,,देखिये पूरी खबर

Like & subscribe & share

आपकी अपनी चैनल : up news sirf sach

Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के सम्बंध में विचार विमर्श किया गया और सरकार से उन मांगो को पूरा करने की मांग की गई।

प्रदेशीय प्रवक्ता ने दी विस्तार से जानकारी

आज हुई इस बैठक के संबंध में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ आर पी मिश्रा ने मीडिया को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यूपी बोर्ड मूल्यांकन के पहले यदि राज्य सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 21, 18 एवं 12 की बहाली वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन तथा राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा को पूरा नहीं किया गया तो मूल्यांकन के समय शिक्षक बाहों में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और इसी के तहत बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी ।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय आज हुई बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारी संरक्षक मंडल और विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में लिया गया । उन्होंने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया कैसे आंदोलन को चरणबद्ध किया जाएगा संघर्ष के पहले चरण में इन्हीं मांगों को लेकर एक स्टीकर अभियान चलाया जाएगा जो 25 फरवरी से लेकर के 15 मार्च तक चलाया जाएगा । यह स्टिकर विद्यालयों में शिक्षा विभाग के कार्यालयों में तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर के जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार यदि मांग नहीं मानती है तो शिक्षक काली पट्टी बांध करके मूल्यांकन करेंगे।

Leave a Comment