“मुनि गति देखि सुरेश डेराना””द्वितीयदिवसनारद मोह की लीला सम्पन्न”

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

पयागपुर(बहराइच) श्री नवयुवक रामलीला समिति भूपगंज बाजार पयागपुर के तत्वावधान में आयोजित64 वे श्री रामलीला महोत्सव के द्वितीय दिवस प्रारंभ नारद मोह की लीला के अंतर्गत ब्यास गोविंद बिहारी शुक्ल द्वारा मानस की चौपाई मुनि गति देखि सुरेश डेराना से हुई।
देवर्षि नारदपृथ्वी लोक पर भ्रमण करते हुए गंगा किनारे प्राकृतिक सौंदर्य देखकर तपस्या में लीन हो जाते है।देवराज इंद्र नारद की तपस्या से भयभीत होकर अपने मित्र कामदेव को अपने इंद्र पद जाने का खतरा उत्पन्न हो जाने का डर दिखाते नारद की तपस्या भंग करने के लिए अनुरोध करते हैं।दूसरी ओर अपनी तपस्या से इंद्र को डरता देख कर उन्हें अहंकार हो जाता है और वे इसे देवराज पर अपनी विजय बताते हुए भगवान शंकर ,ब्रह्मा जी और विष्णु को यह बात बता देते है।भगवान विष्णु नारद के अहंकार को समाप्त करने के लिए लीला रचते है और शील निधि की कन्या पर मोहित नारद को बंदर का रूप दे देते है और राजलक्ष्मी का वरण स्वयं कर लेते है। इससे कुपित होकर नारद जी भगवान विष्णु और शिव दूतों को श्राप दे देते है।
राम लीला के आयोजन में महामंत्री रोहित शुक्ला उपाध्यक्ष विनय मिश्रा संयोजक राहुल सोनी,प्रबंधक सूरज शर्मा, दानेन्द्र शर्मा,हरेंद्र प्रताप सिंह, आलोक शुक्ला ,जितिन सोनी, धर्म राज शर्मा ,सहित सभी पदाधिकारी सक्रिय रहे।

Leave a Comment