वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा,, मिली जमानत,, यह दिया था बयान

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक बयान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की परेशानियों को बढ़ा दिया है। सूरत कोर्ट ने आज राहुल गांधी को उस बयान को लेकर दोषी करार देते हुए उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को सजा सुनाने के बाद उन्हें जमानत भी दे दी है।

यह दिया था बयान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कर्नाटक रैली में कहा था कि जितने भी भ्रष्टाचारी हैं उन सब का सरनेम मोदी क्यों है। राहुल गांधी द्वारा दिए गए इस बयान को लेकर गुजरात के भाजपा नेता पुनेश मोदी मानहानि का मामला दर्ज कराया था । जहां पर आज सूरत कोर्ट द्वारा उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई है हालांकि उनको कोर्ट से ही जमानत दे दी गई है ।

राहुल गांधी के वकील ने बताई यह बात

सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को मिली 2 साल की सजा के संबंध में श्री गांधी के वकील ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी ने कोर्ट में कहा कि वह एक राजनीतिक पार्टी के नेता है और इसके चलते उनका भ्रष्टाचार का उजागर करना एक फर्ज बनता है इसी कड़ी में उन्होंने यह बयान दिया था।

Leave a Comment