
UP News Today । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यूपी के सीनियर आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण मामले में हुई गड़बड़ी के आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है । आज हुई इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई की चर्चा बहुत हो रही है।
औद्योगिक विकास विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के सीईओ के पद पर थे अभिषेक प्रकाश
बता दें आपको वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वह लखनऊ समेत कई जिलों में DM भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती औद्योगिक विकास विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के सीईओ के पद पर थी । आज आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को डिफेंस कॉरिडोर प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण को लेकर गंभीर अनियमितता के सबूत मिले हैं और इसी के चलते मुख्यमंत्री ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।




