UP में चली वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तवादला एक्सप्रेस,, इतने अधिकारियों के हुए तवादले,,,देखिये पूरी लिस्ट

आपका अपना पेपर : पढिये पीडीएफ फोल्डर में

Pcs transfer in up । उत्तर प्रदेश में गुरुवार को वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चलाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आज यूपी के नियुक्ति विभाग ने किया पी सी एस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जिनके तबादले हुए हैं उनमें
पंकज वर्मा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महाराजगंज से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मथुरा बनाए गए । योगानंद पांडे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मथुरा को अपर जिलाधिकारी नगर अयोध्या बनाया।
प्रशांत कुमार भारती अपर जिलाधिकारी प्रशासन बुलंदशहर को महाराजगंज का अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व बनाया गया। संतोष कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शामली को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बरेली बनाया। सलिल कुमार पटेल अपर जिलाधिकारी नगर अयोध्या को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहारनपुर बनाया। अर्चना द्विवेदी अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर को एडिशनल कमिश्नर आजमगढ़ बनाया।
रजनीश कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी सहारनपुर को अपर जिलाधिकारी प्रशासन शाहजहांपुर बनाया गया।
शिव प्रताप शुक्ला अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मिर्जापुर को अपर जिलाधिकारी झांसी बनाया।
अजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी आगरा को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मिर्जापुर भेजा गया।
जंग बहादुर यादव प्रबंध निदेशक चीनी मिल गाजियाबाद को नगर निगम का अपर नगर आयुक्त गाजियाबाद बनाया ।

Leave a Comment