
Lucknow news today । लखनऊ के मोहनलाल गंज थाना क्षेत्र में एक बेटे ने माता-पिता से विवाद हुए विवाद के बाद दोनों पर हथौड़े से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच करने में जुटी है।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी अनुसार मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जबरौली गांव में शनिवार की रात आरोपी विश्वमेष उर्फ लाला शराब के नशे में घर आया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर अपने माता पिता से झगड़ने लगा। बात बढ़ी तो सिरफिरे ने पिता जगदीश (70) एवं मां शिवप्यारी (68) के सिर पर बारी-बारी से हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। दंपति लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। दोनों की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की मौत हो गई।
ADCP ने कही यह बात
ADCP अमित कुमावत ने बताया कि आरोपी बेटा फरार है। दो टीमें बनाकर उसकी तलाश की जा रही है। मां-पिता से कहासुनी के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। बीती रात भी इसी बात पर झगड़ा हुआ। जिसके बाद बेटे ने गुस्से में आकर हथौड़े से माता-पिता पर ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस ने बताया कि जगदीश के छोटे बेटे गोलू की शादी तय हो गई थी। 10 दिन पहले बरिछा थी। जगदीश माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से छोटे बेटे की शादी के लिए घर की जमीन बेचने चाहते थे। इसका बड़ा बेटा आरोपी विषनैश विरोध कर रहा था।






