शनिधाम में शुरू हुई सात दिवसीय भागवत कथा,,,

Seven day Bhagwat Katha started in Shanidham,,

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । शनि धाम गूढा न्यामतपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। भागवत कथा व्यास वैष्णवी किशोरी श्रीधाम वृंदावन के नेतृत्व में निकाली गई कलश यात्रा में महिला पुरूष भक्त शामिल हुए।
गूढ़ा न्यामतपुर के पास स्थित शनिधाम मंदिर परिसर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दोपहर दो बजे कलश यात्रा का शुभारंभ नगर के बैठगंज स्थित द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण से कथा व्यास वैष्णवी किशोरी श्रीधाम वृंदावन के नेतृत्व में कलश यात्रा शुरू हुई। जो पुराना बस स्टैंड, पानी की टंकी, तहसील रोड, देवनगर चौराहा होकर शनि धाम पर पहुंची। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं अपने सिरों पर कलश रखकर आगे बढ़ रही हैं। वहीं, श्रृद्धालु डीजे पर बज रही धुनों पर नाचते थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। कलश यात्रा के शनिधाम पहुंचने पर भगवाताचार्य ने श्रोत्राओ को पहले दिन की भागवत कथा का गूढ़ रहस्य श्रोताओं को श्रवण कराया। बताया कि भागवत कथा को सुनने से हृदय पवित्र हो जाता है। पूर्व युगों में जो पुण्य सैंकडों वर्ष की साधना से मिलता था, वह कलियुग में ईश्वर नाम के स्मरण और ध्यान से मिल जाता है। जरूरत है तो बस सच्चे हृदय ईश्वर का ध्यान करने की। कहा कि अपने घरों में गो पालन अवश्य करें और उसकी सेवा करें। कलश यात्रा में पारीक्षित विमला देवी, पुजारी रामकिशोर गोसाई, अनुराग शर्मा, बृजेश महाराज, मानवेंद्र परिहार, अनुराग तिवारी, राजा भइया, चंद्रभान मिश्रा, विमला, आरती, महिमा, प्रतिज्ञा, प्रीति, वंदना आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment