वैदेही विवाह में ब्लॉक प्रमुख ने किया कन्यादान
रिपोर्ट मुकेश मिश्रा

निगोहां लखनऊ। मोहनलालगंज विकासखंड के वाजपेई खेड़ा गांव में रासलीला के सात दिवसीय दिव्य और आनंदमय आयोजन में सीता स्वयंवर और श्री सीताराम विवाह सहित अन्य लीलाओं का सजीव मंचन किया गया। जहां श्रद्धालुओ ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर विवाहोत्सव देखा।
वृंदावन के कलाकारों और रसाचार्य भावेश कृष्ण भारद्वाज के सानिध्य में हो रही रासलीला में चौथे दिन मंच पर सीता स्वयंवर, परशुराम लक्षण संवाद, श्री रामजानकी विवाह की अमृतमयी लीला का भव्य प्रर्दशन हुआ।जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। विवाह के बधाई गीतों पर भक्तों ने जमकर ठुमके भी लगाए। हालांकि स्वयंवर मंच पर लंकापति रावण के पहुंचने पर कुछ देर के लिए दर्शकों के बीच माहौल तनावपूर्ण भी रहा। वहीं दूल्हा बने श्रीराम व माता सीता के दर्शन से पूरा वातावरण राममय हो उठा।
विवाहोत्सव में मोहनलालगंज के ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ल “विन्ध्येश्वरी” ने राजा जनक का किरदार निभाते हुए वैदेही का कन्यादान किया, यह देख वहां पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए भावुक हो उठे। उत्सव के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद भक्त को विन्ध्येश्वरी परिवार द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। मंगलवार देर रात तक हुई रासलीला की प्रेम-भक्ति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुवात विन्ध्येश्वरी परिवार के मुखिया उमाशंकर शुक्ल द्वारा श्रीराम आरती से की गई।
कार्यक्रम में सोनू शुक्ल “विन्ध्येश्वरी”, आशीष मिश्रा, भाजपा नेता अभिषेक शुक्ल, मोनू शुक्ला, करन शुक्ला, देवांश, अर्जुन शुक्ल सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।






