रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में रहने वाली शैफाली गहोई ने चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एमडी एनीस्थीसिया में चयन प्राप्त किया है। उन्हें अध्ययन और प्रशिक्षण के लिए सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा आवंटित हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है।
मूल रूप से माधौगढ़ की निवासी और वर्तमान में नगर के मोहल्ला गणेशजी में रह रहीं शैफाली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर पूरी की। इसके बाद उन्होंने उरई में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। चिकित्सा क्षेत्र में जाने का लक्ष्य तय करके उन्होंने कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी की। कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर उन्होंने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की और महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। एमबीबीएस के बाद शैफाली ने दो वर्षों तक ललितपुर मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव अर्जित किया और साथ ही उच्च शिक्षा के लिए निरंतर तैयारी जारी रखी। उनके अथक प्रयासों का परिणाम रहा कि उनका चयन एमडी एनीस्थीसिया में हो गया। अब वह सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में विशेषज्ञता की पढ़ाई करेंगी। भविष्य में उनका लक्ष्य क्रिटिकल केयर मेडिसिन के क्षेत्र में विशेषज्ञ बनकर गंभीर मरीजों की सेवा करना है। शैफाली की सफलता पर उनके पिता व गल्ला व्यापारी राजेश गुप्ता (लालजी सिपौल्या), मां रेखा गुप्ता, मामा संतोष गुप्ता, लल्लू खजांची और मामी अलका गुप्ता ने तिलक कर मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।






