जालौन के इस विद्यालय में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन,, सम्मानित हुए शिक्षक

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भदवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की प्रगति की संबंध में चर्चा की गई।
न्यायपंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल में शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों की स्थिति, उपलब्धियों और समस्याओं को साझा किया। साथ ही बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, नामांकन बढ़ाने और पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए गए। शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करें और कक्षा में नवाचार अपनाएं, जिससे बच्चों की रुचि पढ़ाई में बनी रहे। प्रधानाचार्य अखिलेश रजक ने विद्यालय में साफ-सफाई, समयबद्ध कक्षाएं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और सहायक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के की बात कही। एआरपी सतेंद्र मिश्रा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर लगातार सुधर रहा है, लेकिन फिर भी कई अभिभावक अपने बच्चों को निजी विद्यालयों की ओर भेज रहे हैं। यह स्थिति बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अभिभावकों से संवाद बढ़ाएं और उन्हें सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और बेहतर शिक्षण व्यवस्था के बारे में जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में नामांकित हों। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को परीक्षाफल वितरित किया गया। मेधावियों को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन, नीरज राजपूत, सुनीता देवी, इंद्रपाल सिंह, संदीप श्रीवास्तव, सीताशरण, वीरसिंह पाल, शिवकुमार राठौर, बलवान सिंह पाल, लोकेश, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन द्विवेदी, कांति देवी आदि मौजूद रहे।