भाग्यनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के निधन पर शोक जताने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव

Shivpal Singh Yadav arrived to condole the demise of former block chief of Bhagyanagar.

शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव भी पहुंचे थे

Auraiya news today । औरैया के दिबियापुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव के पुत्र व भाग्यनगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय यादव की उपचार के दौरान मृत्यु होने पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व ब्लाक प्रमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शनिवार को दिबियापुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अजय यादव के पिता सपा के पूर्व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव को ढांढस बंधाया।

इससे पूर्व शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो राम गोपाल यादव , पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव आदि समेत काफी संख्या में सपा नेताओ के अलावा अन्य दलों के लोगो ने भी पहुंचकर शोक जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि 15 अगस्त को पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय यादव घर पर ही गिर गए थे। सिर में चोट लगने से उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था। 26 सितंबर को फरीदाबाद स्थित अस्पताल में अजय यादव ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव ने भी अजय के निधन पर शोक जताया था।

Leave a Comment