महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपलब्ध कराई गई दुकान,, ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया शुभारंभ

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine Uttampukarnews June 2025 – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने और उनके उत्पादों को मंच देने के लिए ब्लॉक परिसर में दुकान उपलब्ध कराई गई है जिसका ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने फीता काटकर शुभरंभ कराया।
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। यह समूह उत्पाद तैयार कर विक्रय करते हैं। इसमें कुछ महिलाओं को उत्पाद विक्रय करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जय भीम महिला स्वयं सहायता समूह सदूपुरा की आरती देवी ने बताया कि उनके समूह में महिलाएं मसाले, बरी, तेल, प्राकृतिक खाद, अचार, पापड़ जैसे उत्पाद तो तैयार कर रही थीं। लकिन बिक्री के लिए कोई स्थाई स्थान उपलब्ध नहीं था। ब्लॉक परिसर में उन्हें दुकान उपलब्ध कराई गई है। अब उन्हें उचित स्थान मिलने से उत्पाद की बिक्री भी हो सकेगी। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन व बीडीओ प्रशांत यादव ने संयुक्त रूप से दुकान का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि महिलाओं के उत्पाद अब एक दुकान पर ही उपलब्ध होंगे। इससे आवश्यक सामन की खरीददारी करने वालों को भी एक ही स्थान पर उत्पाद मिल सकेंगे और समूह की महिलाओं को भी ग्राहक मिलेंगे। इस मौके पर बीडीओ प्रशांत यादव, बीएमएम सुनीता यादव, एडीओ पंचायत सहायक संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment