रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के प्रसिद्ध मंदिर श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में आयोजित 35 दिवसीय कार्यक्रम के चौथे चरण में श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।। पहले दिन कथा व्यास पंडित शिवम नगायच ने श्रीमद् देवी भागवत कथा के महत्व का वर्णन किया।

कथा व्यास पंडित शिवम नगायच ने श्रीदेवी पुराण कथा को सुनाते हुए कहा कि श्रीमद् देवी भागवत सुनने का विशेष महत्व है। कहा कि श्रीमद देवी भागवत कथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति के लिए यह सर्वोत्तम साधन है. देवी भागवत पुराण के अनुसार जो पुरुष देवी भागवत के एक श्लोक का भी भक्ति भाव से नित्य पाठ करता है, उस पर देवी प्रसन्न होती हैं। महामारी व भूत प्रेत बाधा मिट जाती है। पुत्रहीन पुत्रवान, गरीब धनवान और रोगी आरोग्य वान हो जाता है। इसका पाठ करने वाला यदि ब्राह्मण हो तो प्रकांड विद्वान, क्षत्रिय हो तो महान शूरवीर, वैश्य हो तो प्रचुर धनाढ्य और शूद्र हो तो अपने कुल में सर्वोत्तम हो जाता है।

इस मौके पर कमलेश महाराज, विशाल, सत्यम, जय, शिवम, पुनीत, अजय, अनुराग, पवन, अंजनी, ममता, सुनीता, संगीता, विनीता, वैष्णवी, नीलम, रानी आदि भक्त मौजूद रहे।





