(Bne)
देश के आजाद होने के बाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का आज निधन हो गया है। इन्होंने 106 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना के बाद किन्नौर के Dc ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके निधन पर भारत चुनाव आयोग ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है इसके अलावा हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया है।
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता थे
हिमांचल प्रदेश के किन्नौर के रहने वाले श्याम शरन नेगी स्वतंत्र भारत मे पहली बार हुए चुनाव में पहले मतदाता थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 106 वर्षीय श्री नेगी ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के विधानसभा के चुनाव के लिए 2 नवंबर को अपना डाक मतपत्र के जरिए वोट दिया था। खबरों के अनुसार, वोटिंग के दौरान भी श्याम सरन नेगी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था वह पिछले कई दिनों से बीमार थे।

हम आपको बता दें कि उन्होंने 2 नवंबर को अपनी 34वीं बार हिमाचल प्रदेश के विधानसभा के लिए अपना मत दिया था। किन्नौर के डीसी ने बताया कि श्याम सरन नेगी का आज सुबह उनके पैतृक स्थान कल्पा में निधन हो गया है और उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
भारत चुनाव आयोग ने व्यक्त की शोक संवेदना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम शरन नेगी के निधन पर भारत चुनाव आयोग ने शोक संवेदना व्यक्त की है। ani के अनुसार भारत चुनाव आयोग ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता ही नही बल्कि लोकतंत्र में असाधारण आस्था रखने वाले व्यक्ति थे। हम राष्ट्र के लिए उनकी सेवा के लिए सदा आभारी हैं।




