जालौन में भाभी ने देवर पर लगाया मारपीट का आरोप,, मामला दर्ज,जांच शुरू

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में देवर द्वारा भाई व भाभी के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी नझाई निवासी मनू देवी ने पुलिस को बताया कि उनका देवर अमित पारिवारिक कारणों के चलते अक्सर विवाद करता रहता है। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन कुछ समझने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रविवार की दोपहर वह घरेलू कार्य कर रही थी तभी देवर अमित वहां आए और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। जब उसने रोकने की कोशिश की तो हाथापाई शुरू कर दी। उसके चिल्लाने पर जब पति पवन बचाने के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।