
Lucknow news today समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जनपदों से आई बहनों के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया। दूर दूर से आई बहनों ने श्री यादव के दीर्घायु तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी साथ रहे।

इस अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी बहनों का धन्यवाद किया और प्रदेश व देश की बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। श्री यादव ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा एवं सम्मान को जो समाज मान्यता देता है, वही आगे बढ़ता है तथा सम्पन्न-समृद्ध होता है। उन्होंने कहा भाजपा राज में नारी बहुत अपमानित हुई है।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज अखिलेश यादव को रक्षा बंधन पर लखनऊ सहित कन्नौज, बिजनौर, हापुड़, मैनपुरी, औरैया, टाण्डा अम्बेडकरनगर, भदोही, चंदौली, कानपुर, सम्भल, तथा आजमगढ़ आदि जनपदों से बड़ी संख्या में आई बहनों ने बधाई दी। बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनें भी उत्साह के साथ रक्षा बंधन पर्व में शरीक हुई। श्री यादव ने उन्हें उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। स्व0 जनेश्वर मिश्र की पुत्री मीना तिवारी ने अखिलेश यादव से मिलकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर छोटे लोहिया के परिवार से विश्वभूषण तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी तथा कुलभूषण तिवारी भी मौजूद रहे।

आज के रक्षा बंधन पर्व में नीलम रोमिला सिंह, मुन्नी पाल, सुहागवती, प्रिंसी आत्रेय, शबीह फातिमा, फारूख जहां, किरन पाण्डेय, रिजवाना, प्रियंका पाल, नाहिद फातिमा, दुर्गेश खरे, शिवानी, ताजवर सुल्ताना, हुमैरा बानो, हुदा खान, दुहा खान, शाकिया, आयतन, शिवा, सोनी, सबीना, सबो, चांदनी, सीमा यादव, प्रिया राव, रूखसाना, सुमन नागर, किरन कठेरिया, चंद्रकीर्ति, रीता देवी, शबाना, रेशमा, तस्कीन बानो, तानिया, अस्की, आसमा, शबनम खान, रोशन, रूकसाना, तरन्नुम, शबनम, सन्नो, सना, विजयश्री, सुलेखा, सुमन यादव, इशरत जहां, सीमा दुबे, विद्या सिंह भारती, बसंती चंद्र ठाकुर, मेहनाज खान, शालिनी राज, डिम्पी राज, सुनीता राज, शबाना अंसारी, लता जायसवाल, हिना कुरेशी, प्रीति जायसवाल, जीनत कौसर, राम सहेली, शुभमा यादव, जयलक्ष्मी, रीता चौहान, शबनम खान, गीता, सितारा बानो, नसरीन इन्तिख़्वाब, आफरीन माशूक, हिना कुरैशी, आसिया बानो, चौहान आदि दर्जनों बहनों ने अखिलेश यादव को शुभकामनाएं दी।






