आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में गूंजा घटी जीएसटी,मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार का नारा

राहुल उपाध्याय कुंज बिहारी शर्मा

पयागपुर,बहराइच। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विधानसभा सम्मेलन में घटी जीएसटी, मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार” का नारा जोश के साथ गूंजा। कार्यक्रम में पयागपुर क्षेत्र के प्रमुख व्यापारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सम्मेलन में व्यवसायी विष्णु मित्तल और महेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी दरों में की गई कमी से व्यापारी वर्ग एवम आम जनता को काफ़ी राहत मिली है। कार्यक्रम में जीएसटी अधिवक्ता हरेंद्र प्रताप सिंह ने विस्तार से बताया कि किन वस्तुओं पर कर घटा है और इससे आम लोगों को क्या आर्थिक लाभ मिलेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसमें कुर्सी विधानसभा के विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा और पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से भाग लिया। विधायक त्रिपाठी ने अतिथि वर्मा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। सभा में घटी जीएसटी, मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार का नारा भी जोश के साथ लगाया गया। विधायक सुभाष त्रिपाठी जी ने कहा जीएसटी व्यवस्था में सुधार और कर अनुपालन बढ़ाने के प्रयासों से हमारे राज्य में व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों को लाभ मिल रहा है। बेहतर कर प्रशासन और पारदर्शिता के कारण अनावश्यक कर भार कम हुआ है। जिससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पयागपुर प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख हुजूरपुर अजीत प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, पयागपुर मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, हुजूरपुर मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम रस्तोगी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आनंद बिहारी शुक्ल ने किया। व्यापारियों और स्थानीय जनता ने जीएसटी दरों में कमी के लिए मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

Leave a Comment