रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में आयोजित थाना समाधान दिवस में दो फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें एक शिकायत का निस्तारण हुआ।
कोतवाली परिसर में तहसीलदार एसके मिश्रा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान मात्र दो फरियादी ही शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचे। जिसमें एक शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित भूमि पर अतिक्रमण को लेकर दर्ज कराई गई। जबकि दूसरी शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित दर्ज कराई गई। मौके पर पुलिस विभाग की शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। जबकि राजस्व विभाग की शिकायत को संबंधित लेखपाल को सौंपकर शिकायत का निस्तारण समय सीमा में करने के निर्देश तहसीलदार ने दिए। कहा कि निस्तारण अख्या प्रस्तुत करने के साथ ही शिकायतकर्ता को भी निस्तारण से अवगत कराएं। ताकि शिकायतकर्ता को बार बार परेशान न होना पड़े। इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, एसएसआई गौरव मिश्रा, एसआई अमर सिंह, ओंकार सिंह, लेखपाल नैंसी, सुधा, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।





