थाना समाधान दिवस में सुनी गई फरियादियों की फरियाद,, इतनी आयी शिकायतें

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में मात्र दो फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में पहुंचे मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उनका व उनके भाई मोहम्मद रियाज का गैस कनेक्शन पहले जालौन इंडेन गैस एजेंसी के पास था। इसके बाद जब नगर में चैनू इंडेन गैस एजेंसी की शुरूआत हुई तो उन दोनों का कनेक्शन उसी एजेंसी पर स्थानांतरित कर दिया गया। कुछ साल पहले चैनू गैस एजेंसी को निलंबित कर उनके कनेक्शन ग्रामीण क्षेत्र की गैस एजेंसी में स्थानांतरित कर दिए गए। अब ग्रामीण क्षेत्र में एक सिलिंडर बुक कराने के बाद 45 दिनों का लॉक पीरियड है। ऐसे में उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते परेशान हैं। घर में खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। इस बाबत पूर्व में भी शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। पीड़ित उपभोक्ता ने शहरी क्षेत्र के अनुसार 25 दिनों में गैस सिलिंडर की बुकिंग कराने की मांग की है। वहीं, दहगुंवा निवासी प्रेमादेवी ने विपक्षी पर झगडा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। प्रेमादेवी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि दूसरी शिकायत को संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। इस मौके पर एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, एसआई निसार अहमद, शिवम सिंह सेंगर आदि रहे।