60 वर्ष से अधिक के बंदियो की रिहाई की मांग को लेकर जालौन के समाजसेवीयों ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । गणतंत्र दिवस के अवसर पर 60 वर्ष से अधिक आयु के बंदियों की रिहाई के लिए नगर के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।
नगर के अशफाक राईन, जाकिर सिद्दीकी, बृजमोहन कुशवाहा, शौकीन, अशोक चौधरी, अकरम, राशिद, सद्दाम आदि ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिनव तिवारी को सौंपकर बताया कि जेलों में बड़ी संख्या में ऐसे कैदी हैं जिनके लिए कोई जमानतदार नहीं हैं। वर्षों से वह रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे बुजुर्ग कैदियो ंकी भी बड़ी संख्या है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मानवीय आधार पर जिन बुजुर्ग कैदियों का जेल में रिकॉर्ड अच्दा है और जिनकी कोई पैरवी करने वाला नहीं है। ऐसे बुजुर्ग कैदियों को गणतंत्र दिवस के आवसर रिहा कराया जाए।