लंपी वायरस से ग्रसित गौवंश की सेवा में जुटा सिपाही शिवराम,,,

(ब्यूरो रिपोर्ट )

(जालौन)। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में कोंच कोतवाली की भेंड़ चौकी में तैनात जांबाज सिपाही शिवराम फौजी ने एक गाय में लंपी वायरस के लक्षण देखे तो उसकी सेवा में जुट गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पशु चिकित्सक को दी और रोग के बारे में डॉक्टर से जानकारी लेकर वह खुद ही गाय के उपचार में जुट गए। डॉक्टर की मदद से उस गाय का टीकाकरण कराया। बताया जा रहा है कि एक जगह पर गाय घायल भी थी जिसका सिपाही शिवराम ने मरहम पट्टी कर मानवता की मिसाल पेश की है। इस संबंध में सिपाही शिवराम ने बताया कि वह पुलिस विभाग से पहले फौज में था जहां वह देश की रक्षा करता था। वहां पर कोई भी जानवरों की देखरेख के लिए नहीं होता था तो फौजी लोग मिलकर जानवरों की देखभाल करते थे। तभी से वह लोग पशुओं की सेवा करते आ रहे हैं। बचपन से ही पशु सेवा में उनकी रुचि रही है।

Leave a Comment