रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने पिता की पिटाई कर दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छानी खास निवासी शिवनारायण ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा भूपेंद्र पारिवारिक कारणों के चलते अक्सर विवाद करता रहता है। कई बार समझाने की कोशिश की है, लेकिन समझने को तैयार नहीं है। उल्टा उसकी हरकतें बढ़ती जा रही हैं। पिता ने आरोप लगाया कि शनिवार की शाम वह घर के काम कर रहे थे तभी बेटा विवाद करते हुए गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर उसने पिटाई कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






