रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में एक माँ ने बेटे को गलत संगत में पड़कर बेटा रुपयों की मांग करने की बात की है और न देने पर धमकाता है। पीड़ित मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला शाहगंज तोपखाना निवासी सबीना ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा आमिर गलत संगत में पड़कर बिगड़ गया है। आए दिन उनसे रुपयों की मांग करता रहता है। यदि वह रुपये देने से मना करती हैं तो वह गाली गलौज कर धमकाने लगता है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।





