रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के बंगरा मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गल्ला व्यापारी की मृत्यु हो गई थी।मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी सक्षम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बीती 24 फरवरी को सुबह लगभग साढ़े 11 बजे उनके पिता दीपचंद्र गुप्ता बाइक लेकर बंगरा जा रहे थे। जब वह बाइक से छिरिया सलेमपुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे करीब पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बेकाबू होकर पिता की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके कमर, पैर और सिर में भी चोटे आईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रक व उसके चालक के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।







