दिल्ली में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध
रिपोर्ट आशुतोष शर्मा
Orai / jalaun news today । यूपी के जालौन जिला मुख्यालय उरई में सोमवार को सपा और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कायर्कतार्ओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा।
शहीद भगत सिंह चौराहे पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर और कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सेंगर के नेतृत्व में सपा कांग्रेस के कायर्कतार्ओं ने हाथों में बैनर और झंडे लेकर जोरदार नारेबाजी की। लोकतंत्र बचाओ केंद्र सरकार हाय-हाय और “चुनाव आयोग इस्तीफा दो जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदशर्नकारियों ने चुनाव आयोग का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही है। सपा और कांग्रेस नेताओं का कहना था कि विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जो दशार्ता है कि केंद्र सरकार चुनाव में निष्पक्षता नहीं चाहती। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। सपा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग अपनी निष्पक्ष भूमिका निभाने में विफल साबित हो रहा है और सत्ता पक्ष के इशारों पर काम कर रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के नागरिकों को यह समझना होगा कि अगर विपक्ष की आवाज को यूं ही दबाया जाता रहा तो आने वाली पीढ़ियों के लिए लोकतंत्र केवल किताबों के पन्नों में रह जाएगा। वहीं, सपा जिला नेतृत्व ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार लोकतंत्र केवल किताबों के पन्नों में रह जाएगा वहीं, सपा जिला नेतृत्व ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग ने अपनी कायर्प्रणाली में बदलाव नहीं किया, तो आने वाले दिनों में विरोध और भी उग्र होगा। प्रदशर्न के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। कायर्क्रम शांतिपूणर् तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन नेताओं ने साफ कर दिया कि यह आंदोलन यहीं खत्म नहीं होगा।





