एसपी जालौन ने पैदल मार्च कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का एहसास,,

SP Jalaun gave people a sense of security by marching on foot.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नगर की सड़कों पर पैदल मार्च किया और लोगों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूछताछ की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के नेतृत्व में कोतवाली व चौकी पुलिस ने नगर की सड़कों पर पैदल मार्च निकाला। नगर की सड़कों पर उतरी पुलिस को देखकर लोगों को पता चला कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सड़कों पर नजर आ रही है तो लोगों को सुरक्षा का अहसास हुआ। कोतवाली से निकले पुलिस कर्मी कोतवाली रोड से देवनगर चौराहे से तहसील रोड होकर पानी की टंकी, बस स्टैंड से झंडा चौराहा सब्जी मंडी से होकर पुनः कोतवाली पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों व राहगीरों से नगर की हलचल के संबंध में जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है। कोई उन्हें परेशान करता है तो तत्काल पुलिस की सहायता लें। इस दौरान एक बच्चे ने एसपी के साथ फोटो खिंचाने के लिए कहा तो एसपी ने उसे निराश नहीं किया। एसपी ने उसके साथ फोटो खिंचाई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सीओ रामसिंह, कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार, चौकी प्रभारी गोविंद सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Kaiserbagh Lucknow ! Gomti nagar lucknow ! Bhootnath Indira Nagar Lucknow! Contact 9335088801,8317070299
Visit : www.tuliphitech.com

Leave a Comment