जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी जालौन कर रहे हर सम्भव प्रयास,,,इस थाने का किया औचक निरीक्षण,, जारी किए ये निर्देश

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के नवनियुक्त पुलिस कप्तान डॉ इराज राजा जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं ताकि जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो सके। इसी कड़ी में आज एसपी जालौन ने देर शाम गोहन थाने का औचक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को परखा और थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।


बता दे आपको उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद मैं 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉक्टर इराज राजा को शासन द्वारा नया एसपी बनाया गया है। जिले के पुलिस कप्तान का पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी श्री राजा ने जनपद की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना शुरू कर दिया है। व थानों में काम हो रहा है कि नहीं इसको लेकर अचानक औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं ।


इसी कड़ी में पुलिस कप्तान डॉ श्री राजा ने बुधवार की देर शाम जिले की गोहन थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। अचानक थाने पहुंचे पुलिस कप्तान ने थाना कार्यालय के अभिलेखों व हिस्ट्रीशीटर इंडेक्स का निरीक्षण किया और विवेचनाओं का समय निस्तारण वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी थाने की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को भी बारीकी से परखा और थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

Leave a Comment