
Jalaun orai news today । जालौन जनपद के एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के लगभग पचास दिन पूरे करने के बाद गुरुवार की देर रात उन्होंने जिले में चार निरीक्षक व छह उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस बदलाव में कई थानेदारों पर गाज गिरी और उन्हें पुलिस लाइन्स में तैनाती दी गई। जबकि बहुत सारे थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए इधर से उधर किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स मिली जानकारी के अनुसार जालौन एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने कई निरीक्षक और उपनिरीक्षक के तवादले किये हैं। जिनके तवादले किये गए हैं उनमें अभी तक उरई सदर कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे कृष्ण बिहारी मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर सेल नियुक्त किया, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शशिकांत चौहान को प्रभारी निरीक्षक थाना डकोर नियुक्त किया, इसके आलावा पुलिस लाइन में ही तैनात दूसरे निरीक्षक पप्पू सिंह यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना माधौगढ़ बनाया गया। वहीं थाना चुर्खी में तैनात निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय को पुलिस लाइन, और पुलिस लाइन से ही उपनिरीक्षक शिवशंकर को चुर्खी थाना भेजा। अभी तक गोहन थाने में तैनात रहे दिव्य प्रकाश तिवारी पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें नदीगांव थानाध्यक्ष की कमान सौंपी, तो वहीं सदर कोतवाली की मंडी चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक प्रभात सिंह को थाना कदोरा की जिम्मेदारी सौपी गईं।कोटरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक वरुण प्रताप सिंह को गोहन थाना, कदोरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक विजय कुमार पाण्डेय को कोटरा थानाध्यक्ष, तो वहीं नदीगांव थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा को पुलिस लाइन में नियुक्त किया गया है। तबादला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। देखिये पूरी लिस्ट






