रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today । इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में निर्धन लोगों को ठंड से बचाव के सपा नेता सूर्या हनी यादव ने खनुआं गांव में कंबल वितरण किया। इस दौरान 35 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
इस समय ठंड के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। सबसे अधिक परेशानी समाज के निर्धन और बेसहारा वर्ग के लोगों को हो रही है। जिनके पास इस ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं है। ऐसे में सपा नेता सूर्या हनी यादव आगे आए हैं। उन्होंने मंगलवार को ग्राम पंचायत खनुआं में निर्धन लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बेसहारा व निर्धन वर्ग के 35 लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान वृद्धजनों का मुंह मीठा कराया गया। कंबल पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। सपा नेता ने कहा कि सर्दी से बचाव करें और गर्म कपड़े पहनकर और कंबल ओढ़कर ही बाहर निकलें। रात में भी इसको ओढ़कर सोएं। ताकि सर्दी से बचाव हो सके। इस मौके पर रामपाल, गुलाबरानी, सोमवती, बाबूराम, बबली, अवधरानी, दुर्गा, बलराम, संजय, विनीता, रामजी, जयदेवी, शीतल, लक्ष्मी, रामदास, रामवती, वीरेंद्र, प्रताप, संजू पाल, सत्यम बाथम, कन्हैयापाल, राहुल पाल, छत्रपाल, प्रदीप पाल, रिषभ, पवन पाल, शिब्बू पटेल आदि मौजूद रहे।





