सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक,,कही यह बात,,

SP President Akhilesh Yadav held a meeting with District Presidents and Metropolitan Presidents, said this,

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया लोकसभा चुनाव में यह होगा मुद्दा

Like & Subscribe

Subscribe our channel on YouTube ; up news sirf sach

Lucknow news today।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते सन् 2024 के लोकसभा चुनावों में उसे हराने को तैयार है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करती है। वह इस तरह की रणनीति अपनाती है जिससे मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटके। इस बार के चुनाव में लोकतंत्र, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की उपेक्षा, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, अन्याय और भ्रष्टाचार सबसे बड़े मुद्दे होंगे।


आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में समाजवादी पार्टी के सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक को अखिलेश यादव सम्बोधित कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन को सेक्टर और बूथस्तर तक मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें संगठन पर पूरा भरोसा है। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने जा रही है। सभी जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को बूथस्तर पर चिह्नित करके जिम्मेदारी देंगे। कई जिलों में वोटर लिस्ट पर अच्छा काम हुआ है। बूथ स्तर पर नेता और कार्यकर्ता अधिकारियों के मिलकर कहां वोट कटा और कहां वोट बढ़ा उसकी जानकारी करेंगे और उस पर नज़र भी रखेंगे। क्योंकि चुनाव में भाजपा हर तरह का हथकंड्डा अपना सकती है। वह चुनाव आयोग को दबाव में भी ले सकती है।
श्री यादव ने कहा कि किसानों की आय दुगुनी नहीं हुई। नौजवान बेरोजगार है। भाजपा की 10 साल की सरकार में देश में एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली है। भाजपा सरकार प्रधानों के बजट से प्रचार करके जनता को विकसित भारत का झूठा सपना दिखा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ नारों से देश विकसित नहीं होगा। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जीएसटी ने महंगाई और बढ़ा दी है। महंगाई बढ़ाकर सरकार मुनाफा कमा रही है। ज्यादा मुनाफा कमाना और लाभ लेना भी भ्रष्टाचार है।


श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। पहले खाद की बोरी से 5 किलो खाद कम किया गया अब एक बार फिर 5 किलो खाद कम कर दिया गया जबकि कीमत उतनी ही है। जो खाद की बोरी 50 किलो की थी अब वह 40 किलो की रह गई है। भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं हुआ। भाजपा सरकार में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है।
उन्होने कहा कि किसानों की तरह नौजवानों से भी भाजपा सरकार ने धोखा किया है। भाजपा सरकार नौजवानों को सम्मान जनक नौकरी नहीं देना चाहती है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड़ के एमओयू होने का झूठा प्रचार किया। आज तक कोई भी जमीन पर नहीं पहुंचा। प्रदेश में कहीं भी कोई फैक्ट्री नहीं लगी। घर-घर नौजवान बेरोजगार है।


श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दावा किया था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। लेकिन नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार और बढ़ गया। पूरी सरकार में जिसको जहां मौका मिल रहा है, लूट रहा है। उत्तर प्रदेश में गड्ढ़ामुक्त के नाम पर भाजपा सरकार ने 40 हजार करोड़ रूपया लुटा दिया लेकिन सड़कों के गड्ढ़े नहीं भरें। इस सरकार ने प्रदेश में बिजली का एक भी कारखाना नहीं लगाया। बिजली से भी सरकार मुनाफा कमा रही है। बिजली महंगी कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बहुत पीछे कर दिया है। भाजपा निर्दोषों का उत्पीड़न कराती रही है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कोशिश है कि जो गठबंधन बना है उसे मजबूत करे। गठबंधन में जो दल जहां से लड़ेगा समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से उसकी मदद करेगी।

Leave a Comment