सीएम योगी के सदन में कहे बुढ़िया शब्द पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया पलटवार, कही यह बात

Akhilesh Yadav news today । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सीएम योगी के उस बयान पर पलटवार किया है जो मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र में वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष माताप्रसाद पाण्डे को सम्बोधित करते हुए कहे थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X ट्विटर पर लिखा है कि जिनके परिवार नहीं होते वो किसी की सम्मानित अर्धांगिनी को धर्मपत्नी के स्थान पर भरे सदन में अभद्र अपमानजनक शब्द से सम्बोधित कर रहे थे।

बता दें आपको यूपी में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी सदन में सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष माताप्रसाद पाण्डे को सम्बोधित करते हुए उनकी पत्नी को बुढ़िया शब्द का प्रयोग किया था। भरे सदन में किये गए इस सम्बोधन पर ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रहार किया है।

X ट्विटर पर कही यह बात

सपा अध्यक्ष ने X ट्विटर हैंडल पर किया पोस्ट

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने X ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमारा ‘पीडीए परिवार’ जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे अपरिवारी-अपंजीकृत लोगों का आत्मविश्वास धँसता जा रहा है।

जिनके परिवार नहीं होते वो ही किसी की सम्माननीय अर्द्धांगिनी को ‘धर्म पत्नी’ के स्थान पर भरे सदन में अभद्र-अपमानजनक शब्द से संबोधित कर सकते हैं।

भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों को परिवार अगर इतना बुरा लगता है तो घोषित कर दें कि न तो किसी परिवार का वोट लेंगे, न ही उनसे कोई चंदा।