समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को औरैया पहुंचे । वहां पर नेता प्रतिपक्ष श्री यादव ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यह पहला मौका है जब निकाय चुनाव के लिए भाजपा के लोग हेलीकॉप्टर से निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में पहले कोई बड़ा नेता नहीं आता था लेकिन बीजेपी को पता नहीं किस बात की घबराहट है कि इन चुनावों में मुख्यमंत्री उनके मंत्री जगह-जगह जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं । जनसभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई थे उन्होंने लखनऊ में कूड़े के निर्धारण के लिए कारखाना लगवाया था क्योंकि लखनऊ महानगर में बहुत कूड़ा होता था । उन्होंने कूड़े के निस्तारण के लिए कारखाना लगवाया और लोगों से कहा कि इस कूड़े से बिजली बन जाएगी उन्होंने कहा कि तमाम कोशिशों के बाद भी वह कारखाना नहीं चला। और क्या कहा सुनिए हमारी चैनल पर





