
Samajwadi party news। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लॉ एंड आर्डर को ही गोली मार दी गयी है अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीक़े से पाला-पोसा है।
गोरखपुर में पूर्व पार्षद की हत्या को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यनगर गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ ये हत्याकांड बता रहा है कि बेख़ौफ़ अपराधियों को किसका प्रश्रय प्राप्त है। जनता समझदार है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है कानून-व्यवस्था ध्वस्त है अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है प्रदेश में गुण्डों, माफियाओं और दबंगों की गुण्डई चल रही है भाजपा राज में प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है सरकार का कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो है। भेदभाव चरम पर है। इस सरकार ने उत्तर प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया है। सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल है। मुख्यमंत्री जी के पास झूठे दावों के अलावा कुछ नहीं है। प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट समेत अपराध की तमाम घटनाएं हो रही है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है. लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार ने अपना रंग दिखा दिया। अभी तो ग्रीन कॉरिडोर के उद्घाटन में सजे फूल भी नहीं सूखे थे, जो 2-3 दिन पहले ग्रीन था, अब विलीन हो गया. अब भाजपा सरकार ख़ुद से वसूली करवाएगी या ख़ुद पर बुलडोज़र चलवाएगी?
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा महा-भ्रष्टाचार का अड्डा है। इस सरकार में हर काम और हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार है। जल जीवन मिशन में बजट की लूट और पानी की टंकियां के ढहने को प्रदेश की जनता पहले ही देख चुकी है। भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा दिया है।
श्री यादव ने कहा कि जनता भाजपा के झूठे दावों और वादों को समझ चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर यूपी में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाएगी।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






